लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 22 -- लखीमपुर, संवाददाता। शहर में आज से छह दिन रोजाना छह घंटे बिजली कटौती रहेगी। बिजली महकमा 33 केवीए की लाइन शिफ्टिंग का काम करेगा। इसके चलते छाउछ उपकेंद्र के चार नंबर फीडर से जुड़े इलाकों में कटौती रहेगी। शहर की लखीमपुर अलीगंज मार्ग पर बिजली महकमा 33 केवीए लाइन का शिफ्टिंग का काम कराने जा रहा है।इसके चलते 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक छाउछ उपकेंद्र के फीडर नंबर चार की बिजली सप्लाई बंद रखेगा। बिजली महकमा बिजली सप्लाई सुबह नौ बजे से तीन बजे तक रखकर काम कराएगा।इससे डीएस कालेज, हंडिया सहित कई इलाकों की बिजली सप्लाई छह दिन तक रोजाना छह घंटे कटी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.