आगरा, मार्च 15 -- शहर में बिजली लाइनों पर चले काम के चलते रविवार को बिजली की आपूर्ति करीब छह घंटे आपूति बंद रही। सबसे ज्यादा शहर का नदरई गेट इलाका, गांधी मूर्ति का के घरों में बिजली बाधित रही। सुबह के समय गई बिजली शाम करीब चार बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। इस दौरान नगर पालिका के नलकूपों को भरने के लिए काफी देर तक का इंतजार करना पड़ा। रविवार को सुबह करीब 11 बजे के बाद से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। इसके बाद शाम करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान शहर के कई प्रमुख इलाकों में गांधी मूर्ति, रेलवे रोड, लक्ष्मीगंज, नदरई गेट, मालगोदाम चौराहा, मिशन चौराहा, दीनदयालपुरम समेत इलाकों में घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कामकाज काफी प्रभावित रहा। घरों में इनवर्टर और प्रतिष्ठानों पर जनरेटरों से काम चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...