समस्तीपुर, मई 5 -- समस्तीपुर। शहर में इन दिनों चेन स्नैचरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर थाना, मुफस्सिल थाना के साथ-साथ शहर से सटे कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में भी बाइक सवार बदमाशों का गिरोह सक्रिय है, जो बेखौफ होकर महिलाओं और राहगीरों को निशाना बना रहा है। सुनसान इलाकों के अलावे भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी ये बदमाश अचानक झपट्टा मारकर सोने की चेन और मोबाइल छीनकर फरार हो जा रहे हैं। स्थिति यह है कि अब आम लोग सड़कों पर चलते समय भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में चेन स्नैचिंग व मोबाइल छिनतई की घटनाओं में इजाफा हुआ है। इन घटनाओं की खास बात यह है कि बाइक सवार स्नैचर बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते हैं। यह बदमाश पहले अपने शिकार की रेकी करते हैं और फिर मौका मिलते ही झपट्टा मारकर फरार हो जाते हैं। कई मामलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.