हजारीबाग, जून 2 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग शहर में सोमवार को चेन छिनतई की लगातार घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोने की चेन झपटने की चार घटनाएं सामने आईं। इनमें दो मामलों में उचक्के चेन लेकर फरार होने में सफल रहे, एक मामले में पीड़ित की बहादुरी से बदमाशों को चेन छोड़कर भागना पड़ा, जबकि एक अन्य घटना में रोल्ड गोल्ड की चेन झपटे जाने की सूचना है। सबसे बड़ी घटना बड़कागांव रोड स्थित इमली कोठी के पास हुई, जहां बाइक सवार अपराधियों ने स्टील कारोबारी पंकज कुमार के गले से पांच लाख रुपये से अधिक मूल्य की सोने की चेन छीन ली। वहीं एक अन्य घटना में दीपूगढ़ा निवासी अशोक शाह से एसपी कोठी के पास दिनदहाड़े करीब 20 ग्राम वजनी सोने की चेन छीन ली गई। सभी घटनाओं में बाइक सवार दो अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आ...