फरीदाबाद, मार्च 26 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। फरीदाबाद में कामकाजी महिलाओं के बच्चों के लिए चार शिशुगृह (क्रेच) खोलने की तैयारी है। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने इसके लिए गुरुवार को आदेश जारी किए। इसमें उन्होंने नाईट शेल्टर की संख्या बढ़ाने की भी बात कही है। नगर निगम आयुक्त ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि शहर में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचना चाहिए। इसके लिए विभागों को सक्रिय होकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों से कहा गया कि योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष कैंप लगाए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें।जिला परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि स्ट्रीट वेंडर्स को एसएमएस के जरिए भी योजनाओं की जानकारी दी जाए। इससे छोटे कारोबारियों को सीधे लाभ मिल सकेगा। प्रशासन का मानना है...