रांची, अप्रैल 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रुक्का जलशोधन केंद्र में आई तकनीकी खराबी के चलते राजधानी की घनी बसी आबादी वाले इलाके रातू रोड, हरमू रोड और मोरहाबादी इलाके में गुरुवार को चार लाख से अधिक की आबादी को नल से जल नहीं मिला। घरों में जरूरत भर पानी के लिए पीएचईडी की जलापूर्ति व्यवस्था पर आश्रित लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने बाजार से जार और बोतलबंद पानी की खरीदारी कर किसी तरह काम चलाया। इसके बावजूद दिनचर्या से लेकर रसोईघर तक का काम प्रभावित रहा। लोगों का आरोप था कि सबसे ज्यादा समस्या वहां हुई, जिन घरों में भगवान हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा-पाठ के साथ कई तरह के अनुष्ठान किए गए। ऐसे परिवारों और दर्जनों संगठन के लोगों को पूजा के अलावा भंडारा के लिए प्रसाद तैयार करने में परेशानी हुई।वहीं, दूसरी ओर मलीन बस्तियों में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.