मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के चार इलाकों में नए पंप हाउस लगाने की तैयारी है। भगवानपुर, मोतीझील, बनारस बैंक चौक और ब्रह्मपुरा में 30-30 एचपी क्षमता के सबमर्सिबल पंप लगाए जाएंगे। करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे जलापूर्ति की व्यवस्था बेहतर होगी। कुल 10 वार्डों से जुड़े 35 से अधिक गली-मोहल्लों को फायदा होगा। इनमें वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, 6, 7, 18, 20, 23, 24 व अन्य शामिल हैं।मोतीझील में बीबी कॉलेजिएट स्कूल परिसर में पंप हाउस निर्माण को लेकर निगम ने प्रिंसिपल से इजाजत मांगी है। पहले से वहां पंप हाउस है। भगवानपुर स्थित पशुपालन विभाग में चयनित स्थल को लेकर जिला पशुपालन पदाधिकारी से एनओसी मांगा गया है। वहीं, ब्रह्मपुरा में शनिचरा स्थान के पास सरकारी जमीन उपलब्ध कराने के लिए मुशहरी के अंचलाधिकारी को लिखा गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.