शहर में चार करोड़ 80 लाख की लागत से 60 स्थान पर बनेगा यात्री शेड
गया, जून 13 -- शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अब यात्रियों को वाहन के इंतजार में मौसम की मार नहीं झेलनी पड़ेगी। गया नगर निगम इनके लिए यात्री शेड का निर्माण करा रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में कुल 60 यात्री शेड का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण पर लगभग चार करोड़ 80 लाख की राशि खर्च होगी। जो दिन के साथ रात में भी जगमग करेंगी। शहर के सिकड़िया मोड़ पर यात्री शेड का निर्माण हो गया है। शुक्रवार को नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया ने बनने वाले शेड को देखा। इस दौरान उन्होंने सहायक अभियंता गौरव सिन्हा और अन्य अभियंता को आवश्यक निर्देश भी दिये। आठ स्थानों पर निर्माण कार्य हुआ शुरू
निर्माण कार्य की प्रगति सहायक अभियंता गौरव सिन्हा ने बताया कि शहर में 60 स्थानों पर यात्री शेड का निर्माण होना है। वर्तमान में आठ स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.