मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एसोसिएशन ऑफ प्रैक्टिसिंग इंजीनियर्स का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह से मिला। आठ सदस्यों वाले इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. ब्रजेश्वर ठाकुर कर रहे थे। उन्होंने नगर आयुक्त को नक्शा आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही शहर में ड्रेनेज, नालों व सड़क को और बेहतर बनाने के अलावा सुरक्षा प्रबंध बढ़ाने के उपाय संबंधी आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा।ई. ठाकुर ने बताया कि नगर आयुक्त को शहर को चार भागों में बांटकर हर इलाके में एक कंट्रोल रूम बनाने का सुझाव दिया। साथ ही इन चारों नियंत्रण कक्ष को नगर भवन में बनाए गए एकीकृत नियंत्रण कक्ष से जोड़ने की सलाह दी। इसके अलावा शहर में और अधिक संख्या में कैमरे लगाने का अनुरोध किया।सिकंद...