फरीदाबाद, फरवरी 19 -- फरीदाबाद, मुख्य संवाददाता। नगर निगम ने शहर में चल रही अवैध डेरियों को बंद करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। पशु अपशिष्ट के खुले में निस्तारण पर सख्ती करते हुए सात दिन में सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। गोबर प्रबंधन नहीं करने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई होगी। गुरुवार को नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने मेयर प्रवीण बत्रा जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर गोबर सड़कों, नालियों और सीवर लाइनों में डाला जा रहा है, जिससे सीवर जाम और ओवरफ्लो की समस्या बढ़ रही है। इससे दुर्गंध फैलती है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। आयुक्त ने बताया कि सीवर में गोबर जाने से मीथेन गैस बनती है, जो सफाई कर्मचारियों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इस समस्या को रोकने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.