फिरोजाबाद, अप्रैल 8 -- शहर में मंगलवार को नगर निगम द्वारा अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। नगर आयुक्त प्रशांत नागर के निर्देश पर अभियान कर निर्धारण अधिकारी के नेतृत्व में चलाया। कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल ने बताया कि शहर की सुंदरता को बरकरार रखने के उद्देश्य से यह अभियान कोटला रोड स्थित टापाखुर्द चौराहे से लेकर अहिल्याबाई मूर्ति तक तथा दखल चौराहे से ककरऊ चौराहे के मध्य चलाया जिसके तहत 200 अवैध होर्डिंग्स, 50 बैनर एवं 75 कियोस्क जब्त करते हुए अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...