हाथरस, दिसम्बर 5 -- हाथरस। बाल श्रम पर रोकने लगाने के लिए टीम श्रम विभाग की टीम ने अलग स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान सात बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। फर्म स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। यह अभियान एक दिसंबर से पंद्रह दिसंबर तक लगातार जारी रहेगा। श्रम से मुक्त हुए बच्चों की काउंसलिंग की गई। शासन स्तर से प्रदेश को बाल श्रम मुक्त करने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में शासन के निर्देश पर जिले में श्रम प्रवर्तन अधिकारी सतेंद्र कुमार के निर्देश में हाथरस व सासनी में बाल श्रम को रोकने के अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग अलग स्थानों से सात बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। साथ ही इन बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद इनके परिवार को सौंपा गया। फर्म स्वामियों को श्रम विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.