जहानाबाद, अप्रैल 12 -- अरवल निज संवाददाता। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में शहर के भगत सिंह चौक पर वाहन जांच किया गया। इस दौरान दर्जनों वाहन की जांच की गई एवं ट्रैफिक नियम का पालन करने के लिए निर्देश दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि वाहन जांच के दौरान पांच वाहन चालक से फाइन वसूला गया एवं एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों को ट्रैफिक नियम पालन करने एवं ट्रैफिक नियम के निर्देश के तहत वाहन चलाने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही सभी थाना क्षेत्र में भी वाहन जांच किया गया है ताकि सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण लग सके। इस मौके पर सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी एवं यातायात थाना के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। फोटो- 12 अप्रैल अरवल- 20 कैप्शन- अरवल बाजार में रविवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.