मुजफ्फर नगर, अप्रैल 13 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। पालिका की टीम ने जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर लगने वाले फल, सब्जी आदि के ठेलो को हटाया है। वहीं सड़क पर रखे सामान को जब्त किया है। पालिका की टीम ने शहर के मुख्य मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त किया है। नगर पालिका के द्वारा अहिल्याबाई चौक से मदीना चौक कच्ची सड़क पर दोनों साइड डेंस सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है। सोमवार को सीएम योगी मुजफ्फरनगर में आ रहे है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। वहीं नुमाईश मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका के कर विभाग के अधिकारियों ने टीम के साथ शहर में अतिक्रमण हटाओ अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.