शहर में चर्चित स्किन स्पेशलिस्ट आज जुटेंगे
जमशेदपुर, अक्टूबर 8 -- जमशेदपुर। देशभर के स्किन स्पेशलिस्ट का दो दिवसीय सेमिनार गुरुवार से गोलमुरी क्लब में शुरू होगा। एमजीएम अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. ललित मिंज ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेमिनार के दौरान प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में विशेषज्ञ एक-दूसरे के अनुभव साझा करेंगे। उम्मीद है कि विभिन्न शहरों के 40 से अधिक स्किन स्पेशलिस्ट और प्लास्टिक सर्जन सेमिनार में भाग लेंगे। इसमें आग में झुलसी त्वचा को पूर्व की तरह बेहतर करने, हादसों में चेहरे और शरीर के अन्य अंगों की त्वचा में आई विकृति, कटे होंठ, कटे तालू और आपस में जुड़ी उंगलियों को प्लास्टिक सर्जरी से ठीक करने की विधि का मॉनिटर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इससे अन्य डॉक्टरों के साथ पीजी के छात्र भी विशेषज्ञों के अनुभव का लाभ उठा सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.