सिमडेगा, अप्रैल 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहर में पिछले दस दिनों से जलापूर्ति ठप होने की शिकायत पर विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा केलाघाघ डैम स्थित पंप हाउस पहुंचे और मौके पर हालात का निरीक्षण किया। लगातार पानी की आपूर्ति बाधित रहने से शहरवासियों को हो रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने इसे अत्यंत गंभीर मुद्दा बताया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद तिर्की को कुछ घंटों की मोहलत दी और तत्काल जलापूर्ति बहाल करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा बार-बार आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- गर्मी में जनता तक पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता : परवीन जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए ...