शहर में चंदन गुप्ता की ढकी प्रतिमा पर लगाई आग, युवक हिरासत में
आगरा, जून 27 -- शहर के मालगोदाम चौराहे के समीप स्थापित युवक चंदन गुप्ता की अनावरण से पूर्व काफी दिनों से कपड़े से ढकी प्रतिमा में गुरुवार की देर रात एक युवक ने आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाकर क्षतिग्रस्त कपड़े को हटाकर प्रतिमा को नए कपड़े से दोबारा ढक दिया। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में ले लिया है। इस घटना का वीडियो सोशल नेटवर्किंग पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है। प्रारंभिक पूछताछ में हिरासत में लिए गए युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लगी। इसके बावजूद पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी आंचल चौहान व कोतवाली प्रभारी प्रवेश राना मौके पर पहुंचे। आसपास सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.