शहर में घंटों तक बिजली कटौती से लोग परेशान
नोएडा, जुलाई 1 -- नोएडा, उदय सिंह। भीषण गर्मी में भी लोगों को बिजली कटौती से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को भी 20 से अधिक सेक्टरों में लोगों को दो से चार घंटे तक कटौती झेलनी पड़ी। चार घंटे तक कटौती होने से लोगों के बैक्ट्री इनवेटर की क्षमता भी खत्म हो गई। इससे लोगों की तकलीफ ओर अधिक बढ़ गई। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। गर्मी का सितम और उमस होने पर ही विद्युत निगम द्वारा घोषित और अघोषित बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ रही है। वहीं सेक्टर-22 में स्थानीय फॉल्ट की वजह से लोगों को कटौती झेलनी पड़ी। वहीं सेक्टर-19 आरडब्ल्यूए के महासचिव लक्ष्मी नारायण ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही कटौती भी बढ़ती जा रही है। सेक्टर में ट्रिपिंग की समस्या बरकरार बनी हुई है।अधीक्षण अभियंता विवेक कुमार पटेल ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.