शहर में गौ तस्करी और गौकशी के खिलाफ कार्रवाई की जाए
जमशेदपुर, मई 16 -- जमशेदपुर, संवाददाता। जमशेदपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती गौ तस्करी और गौकशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं भारतीय गौवंश रक्षण संवर्धन परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचकर वरीय पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रांत प्रमुख सुजीत साहू कर रहे थे। ज्ञापन में कहा गया कि मानगो, आजादनगर, बारीनगर, जुगसलाई और हल्दीपोखर (कोवाली) समेत कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से गौकशी की गतिविधियां संचालित हो रही हैं। साथ ही आगामी बकरीद पर्व को देखते हुए गौ तस्करों की सक्रियता बढ़ने की आशंका जताई गई। संगठन के पदाधिकारियों ने हाल ही में कपाली क्षेत्र में गौवंश से भरी एलपीटी वैन पकड़े जाने की घटना का भी उल्लेख किया।
गालूडीह, घाटशिला व धालभूमगढ़ क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.