गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में गाड़ियों की रफ्तार को काबू में रखने के लिए पुलिस अब सभी सड़कों पर रफ्तार मापक यंत्र (स्पीडोमीटर) लगाने की तैयारी में जुट गई है। इस चक्रव्यूह में तेज रफ्तार वाहन चालकों को पकड़ा जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी।इसके लिए न सिर्फ चेकिंग का तरीका बदलेगा, बल्कि शहर के अन्य हिस्सों में भी रफ्तार नापने के लिए स्पीडोमीटर लगाए जाएंगे। पुलिस और ट्रैफिक विभाग की तरफ से इसका सर्वे शुरू कर दिया गया है। अभी तक केवल मोहद्दीपुर से पैडलेगंज और नौकायन रोड पर ही ये यंत्र लगाए गए हैं। इन सड़कों पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलने पर उनका ऑटोमेटिक चालान किया जाता है।दरअसल, होली के दिन नशे और रफ्तार की वजह से अलग-अलग इलाकों में 12 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इनमें सबसे दुखद मोहद्दीपुर-चारफाटक ओवरब्रिज पर हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.