सीवान, मार्च 28 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में रामनवमी के पावन अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भगवान श्रीराम की भव्य व विशाल शोभा यात्रा शुक्रवार को निकाली गई। इस दौरान शहर का माहौल पूरी तरह भगवा रंग में सराबोर व भक्तिमय हो गया। फूल-पत्तियों से सजाए गए खुले रथ पर भगवान राम की प्रतिमा के दर्शन-पूजन के लिए लोग शीश झुकाए खड़े थे। जगह-जगह श्रद्धालु भगवान की प्रतिमा पर फूलों की बारिश कर उनका अभिनंदन कर रहे थे। वहीं, भगवान रथ के पीछे-पीछे चल रहीं महिलाओं की मंडली झुंड बनाकर पारंपरिक लोक गीत गाते हुए चल रही थीं। वहीं, शहर समेत शहर से सटे विभिन्न गांव से नवयुवकों की टोली भगवा झंडा लहराते हुए नाचते-गाते भगवान की शोभा यात्रा में शामिल हुई। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष, नवयुवक, बुजुर्ग समेत बच्चे जय श्रीराम के उद्घोष के साथ झू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.