रांची, मई 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर में गांजा सप्लाई के आरोप में कोतवाली थाना पुलिस ने जेल मोड़ से गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चूना भट्टा के रवि वर्मा और तमाड़ का जनार्दन दास शामिल है। इनके पास से 1.31 किलो गांजा मिला है। कोतवाली एएसपी निखिल राय ने बताया कि कार्रवाई के लिए गठित टीम शनिवार को जेल मोड़ के पास पहुंची। दो भागने लगे तो पीछा करके उन्हें दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने गांजा बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग गांजा की तस्करी करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.