सराईकेला, मार्च 1 -- सरायकेला । सरायकेला क्षेत्र में पानी सप्लाई करने वाले वाटर ट्रिटमेंट प्लांट के तीन में से दो मोटर जल जाने के कारण पेयजलापूर्ति पुरी तरह ठप्प हो गई है। इससे नाराज नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का घेराव किया। प्लांट में दो मुख्य मोटर के जल जाने के कारण जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे शहरवासी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। अधिकारियों की लापरवाही पर बरसे चौधरी इस दौरान मनोज चौधरी ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए। कहा कि समय रहते मोटरों की मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। उन्होंने अगले 24 घंटे में जलापूर्ति सुचारू न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। नगर अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद इंजीनियरों और कर्मचार...