शहर में गर्मी के साथ डायरिया के मरीज बढ़ रहे
फरीदाबाद, मई 16 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में बढ़ती गर्मी अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। पिछले दिनों आई आंधी और बारिश का असर खत्म होते ही तापमान लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के मुकाबले एक डिग्री अधिक रहा। वहीं, दूसरी ओर शहर में डायरिया और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इसकी मुख्य वजह कटे फल, दूषित पानी और मसालेदार भोजन बताया गया है। यह भी पढ़ें- गर्मी ने किया बेहाल तो पारा पहुंचा 40 डिग्री पार है।डायरिया और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बीके अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों रोजाना करीब 20 मरीज डायरिया और पानी की कमी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। कुछ दिन पहले मौसम सुहावना होने के कारण यह संख्या घटकर दो से तीन तक रह गई थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.