मेरठ, मार्च 27 -- सर्किट हाउस के सामने से गुजर रही गंगा जल की मेन पाइपलाइन तीन दिन से क्षतिग्रस्त है। पाइपलाइन की मरम्मत के लिए गुरुवार को शहर में गंगा जल की सप्लाई बंद करनी पड़ी। अब शुक्रवार दोपहर तक मरम्मत कार्य होगा, उसके बाद ही गंगा जल की सप्लाई चालू होगी। फिलहाल गंगा जल की सप्लाई ठप है। सर्किट हाउस के सामने गंगा जल की मेन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा था, जिसे देखते हुए विभाग को मरम्मत कार्य के लिए गंगा जल की सप्लाई रोकनी पड़ी। जल-कल विभाग के अभियंताओं के अनुसार मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जैसे ही पाइपलाइन ठीक हो जाएगी, सप्लाई बहाल कर दी जाएगी तब तक के लिए लोगों से पानी का संयम से इस्तेमाल करने की अपील की गई है। नगर निगम ट्यूबवेल से शहर को पानी की सप्लाई कर रहा है।-----इन इलाकों पर पड़ा असरसिवि...