फरीदाबाद, दिसम्बर 24 -- फरीदाबाद। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव क्रिसमस को लेकर स्मार्ट सिटी में उत्साह का माहौल है। शहर में क्रिसमस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रमुख गिरजाघरों को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों, झालरों और क्रिसमस ट्री से भव्य रूप से सजाया गया है। बुधवार देर रात से ही विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन शुरू हो गया था, जो गुरुवार सुबह से क्रिसमस मास के साथ आगे बढ़ा। श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु के संदेशों को आत्मसात करते हुए शांति और प्रेम की कामना की। शहर के एनआईटी 5, सेक्टर-9, सेक्टर-21, सेक्टर-28, डबुआ और बल्लभगढ़ क्षेत्र स्थित गिरजाघरों में विशेष सजावट की गई है। गिरजाघरों के प्रवेश द्वार पर प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी झांकियां लगाई गई हैं, जो लोगों को आकर्षित कर रही हैं। रात के समय जगमगाती रोशनी से गिरजाघर और आसपास का इलाका किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.