गुड़गांव, मई 11 -- सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद सफाई कर्मियों की हड़ताल फिर तीन दिन के लिए और बढ़ी दी गई। बीतें 11 दिनों में तीसरी बार हड़ताल बढाई गई। सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में कूड़े के ढेर से बीमारियां फैलने का डर सताने लगा है। फरीदाबाद में अग्निशमन विभाग के मृतक कर्मचारियों को शहीद का दर्जा दिए जाने के समर्थन में बैठें नगर पालिका कर्मचारी यूनियन की हड़ताल को गुरुवार तक बढ़ा दिया है। परिषद सफाई कर्मियों की हड़ताल और विरोध प्रदर्शन का असर शहर में कूड़ा-कचरे के ढेर की उंचाई और चौड़ाई बढ़ती जा रही है। कूड़े के ढेर के आगे बाजारों में लोगों को पैदल निकलने के लिए रास्ता तक नहीं मिल रहा है। स्थानीय शहर से नहीं ग्रामीण क्षेत्र से बाजार में खरीदारी करने के लिए आने वाले नागरिक भी कतराने लगे है। बाजारों में ऐसा कोई रास्ता, गली या सड़क नहीं बची है। जिसम...