कन्नौज, जनवरी 29 -- कन्नौज, संवाददाता। शहर में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर किए गए दावों की हकीकत जमीनी स्तर पर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। नगर क्षेत्र में करीब 70 लाख रुपये की लागत से अजयपाल मोहल्ले में कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया गया है, जिसकी क्षमता प्रतिदिन 50 टन कचरा निस्तारित करने की है। वहीं दूसरी ओर शहर से प्रतिदिन लगभग 3 टन कचरा निकलता है। इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में सड़क किनारे कूड़े-कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जो न सिर्फ लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हैं, बल्कि गंभीर स्वास्थ्य जोखिम भी पैदा कर रहे हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति कूड़ा निस्तारण केंद्र के आसपास ही देखने को मिल रही है, जहां कचरे के ऊंचे ढेर लगे हैं। इससे यह सवाल खड़ा हो रहा है कि जब केंद्र संचालित बताया जा रहा है, तो फिर कचरे का समुचित निस्तारण क्यों नहीं हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.