शहर में कुछ साल के अंदर खुल गये एक दर्जन स्पा सेंटर
बलिया, मई 25 -- बलिया, संवाददाता। शहर में अचानक स्पा सेंटरों की बाढ़ सी आ गयी है। जगह-जगह चल रहे मसाज पार्लर की आड़ में कई तरह के अनैतिक कार्य हो रहे हैं। हालांकि सब कुछ जानकार भी जिम्मेदार अब तक अनजान बने हुए थे। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद पुलिस-प्रशासन की बेचैनी बढ़ गयी है। अब पुलिस मुखबीरों के जरिये स्पा सेंटरों की जानकारी जुटा रही है।महानगरों की तर्ज पर शहर ही नहीं बल्कि कस्बों में भी स्पा सेंटरों का संचालन हो रहा है। बगैर किसी जिम्मेदारी अधिकारी की अनुमति के खुले स्पा सेंटरों का सोशल मिडिया के जरिये प्रचार-प्रसार भी किया जाता है। सूत्रों की मानें तो मिड्ढ़ी, गड़वार रोड, जलालपुर के अलावे मुख्य बाजार में कई स्पा सेंटर संचालित हो रहे हैं। पिछले दिनों जापलिनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में हो रहे देह व्यापार का भंडाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.