खगडि़या, मई 17 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शहर के विभिन्न जगहों पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही जगह जगह दीवार लेखन भी पूर्व में ही किया जा चुका है। इसके साथ ही सार्वजनिक शौचालयों की साफ सफाई आदि का भी मुल्यांकन किया जा रहा है। वहीं लोगों से स्वच्छता के प्रति भी अपील किया जा रहा है। जिससे लोग कूड़ादान में ही कचरा फेंके। यत्र तत्र कूड़ा फेंककर गंदगी नहीं फैलाने की अपील की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...