बांका, मई 30 -- बांका, नगर प्रतिनिधि : सूबे में पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद जिले में प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग और कारोबार खुलेआम जारी है। शहर के बाजारों, सब्जी मंडियों, किराना दुकानों और फुटपाथी दुकानदारों के बीच प्लास्टिक की थैलियां धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रही हैं। वहीं प्रशासनिक सख्ती के अभाव में प्लास्टिक कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं, जबकि कभी शहर में कागज के ठोंगों का बड़ा कारोबार हुआ करता था। करीब दो दशक पूर्व बांका शहर और आसपास के क्षेत्रों में कागज के ठोंगे बनाने का कार्य बड़े पैमाने पर होता था। यह भी पढ़ें- पॉलिथीन पर फिर चलेगा शिकंजा: स्वच्छ और सुंदर शहर की नई उम्मीद घर-घर में महिलाएं, बुजुर्ग और बेरोजगार युवा पुराने अखबारों और कागज...