सीवान, मार्च 20 -- सीवान। शहर में शनिवार की रात साढ़े पांच घंटे बिजली बाधित रहेगी। इस दौरान मेंटेनेंस का काम होगा। इस संबंध में सेक्शन दो के जेई गौतम कुमार ने बताया कि आने वाले गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली सप्लाई के लिए मेंटेनेंस का काम जरूरी है। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात साढ़े बारह बजे से रविवार की सुबह छह बजे तक करीब साढ़े पांच घंटे बिजली बाधित रहेगी। इस दौरान महादेवा, शास्त्री नगर, गांधी मैदान, श्रद्धानंद बाजार, खुरमाबाद, राजबंशी नगर, विद्युतिहाता, पुलिस लाइन आदि मोहल्ले के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। उन्होंने बिजली कटौती से पहले बिजली संबंधी कार्यों को पूरा कर लेने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.