लखनऊ, मार्च 24 -- राजधानी में बुधवार को गोमतीनगर, शंकुतला मिश्र विश्वविद्यालय, कमता, काकोरी और अहिबरनपुर सहित कई उपकेंद्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। लेसा उपकेंद्रों के फीडर व ट्रांसफार्मर की मरम्मत कार्य कराएगा। इस दौरान करीब दो लाख आबादी प्रभावित रहेगी। गोमतीनगर के ग्वारी क्लवर्ट उपकेंद्र बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे विकासखंड-एक व सहारा मार्केट प्रभावित रहेगा। शंकुतला मिश्र विश्वविद्यालय उपकेंद्र सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे आवास विकास, पारा, जाहिदनगर, मायापुरम सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। कमता उपकेंद्र के इस्माइलगंज गांव में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रहेगी। वही काकोरी उपकेंद्र दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बिजली बंद हो गई। मलिहाबाद उपकेंद्र सुबह 11.30 बजे से शाम चा...