सीवान, अप्रैल 6 -- सीवान। शहर के कई स्थानों पर कचरे का ढेर लगा हुआ है। इससे आसपास के गांवों से आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। बदबू और मच्छरों के कारण बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शहर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। बाजार आने वाले लोगों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। दुकानदारों का भी कहना है कि गंदगी के कारण ग्राहक कम आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार नगर परिषद से शिकायत की है, लेकिन अब तक समस्या जस की तस बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.