अलीगढ़, जून 23 -- अलीगढ़। मुख्यमंत्री के आने से पहले रविवार रात को शहर के कई स्थानों पर मुख्यमंत्री गो-बैक के पोस्टर लगे नजर आए। सुबह ये पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। तड़के जब पुलिस तलाश में पहुंची तो एक भी पोस्टर नहीं दिखा। ये पोस्टर क्वार्सी पुल, नुमाइश मैदान, ठंडी सड़क आदि स्थानों पर लगाए गए थे। इन पर लिखा था कि मुख्यमंत्री जवाब दो छात्र संघ चुनाव कब कराओगे? मुख्यमंत्री सुनो पुकार छात्र संघ चुनाव हो इस बार। छात्र हितों की रक्षा हेतु छात्र संघ चुनाव बहाल करो। छात्र एकता जिंदाबाद, लोकतंत्र जिंदाबाद... जैसे तमाम स्लोगन लिखे गए थे। पुलिस के अनुसार पोस्टर लगे होने का वीडियो वायरल हुआ था। यह भी पढ़ें- चप्पे-चप्पे पर पुलिस, प्रवेश को लेकर होती रही नोकझोंक हालांकि सुबह कोई पोस्टर नजर नहीं आया। संभवत: जिसने पोस्टर लगाए थे, वो खुद ही हटा...