शहर में कई पेट्रोल पंप रहे ड्राई, फिर भी स्थिति सामान्य
रांची, मई 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। शहर में सोमवार को आधा दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल खत्म हो गए। रविवार को तेल डिपो बंद रहने के कारण रविवार शाम से ही कई पेट्रोल पंप ड्राई होने लगे थे। सोमवार सुबह सप्लाई शुरू होने के बावजूद दोपहर बाद तक कई पंपों पर ईंधन नहीं पहुंच सका, जिससे पंप ड्राई रहे। हालांकि, शहर में बड़ी संख्या में पंप ड्राई रहने के बावजूद कहीं भी अफरा-तफरी या हंगामे की स्थिति नहीं बनी। लोगों ने शांतिपूर्वक वैकल्पिक पंपों का रुख किया और सामान्य तरीके से पेट्रोल-डीजल भरवाते नजर आए। जिन पेट्रोल पंपों पर ईंधन उपलब्ध था, वहां भी सामान्य दिनों की तरह ही व्यवस्था बनी रही। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंपों में तेल की किल्लत से बढ़ी परेशानी, कई जगह स्टॉक खत्म कहीं भी लंबी कतारें या धक्का-मुक्की की स्थिति देखने को नहीं मिली। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.