लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। होलिका दहन की तिथि को लेकर आचार्यों और पुरोहितों की अलग-अलग घोषणाओं के चलते शहर में असमंजस की स्थिति बनी रही। धार्मिक विद्वानों के मतभेद के कारण कुछ स्थानों पर 2 मार्च की रात होलिका दहन नहीं किया गया, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। नगर क्षेत्र में परंपरागत रूप से 23 स्थानों पर होलिका दहन होता है। इनमें अधिकांश स्थानों पर 2 मार्च की रात विधि-विधान से होलिका दहन संपन्न हुआ। वहीं मेला मैदान, मुन्नूगंज, मां मंगला देवी मंदिर परिसर, सर्वोदयनगर और नीची भूड़ क्षेत्र में 2 मार्च को होलिका दहन नहीं किया गया। इन स्थानों पर 3 मार्च की रात होलिका दहन संपन्न कराया गया। आयोजकों के अनुसार तिथि और शुभ मुहूर्त को लेकर मतभेद के चलते अलग निर्णय लिया गया था। संबंधित क्षेत्रों में 3 मार्च को होल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.