भागलपुर, फरवरी 15 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता रविवार को शहर के विभिन्न इलाके में रुक-रुक कर जाम लगता रहा। सुबह से दोपहर तक बूढ़ानाथ मोड़ के पास श्रद्धालुओं की लाइन होने की वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार दिखी। वहां पर ट्रैफिक संधारण के लिए पुलिस पदाधिकारी और जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। दोपहर के बाद देर शाम तक महाशिवरात्रि पर बारात और झांकी निकलने की वजह से कई जगहों पर जाम लगा। मानिक सरकार से नया बाजार, खलीफाबाग से वेरायटी चौक, खलीफाबाग से कोतवाली चौक, तिलकामांझी से बरारी रोड, भीखनपुर रोड, गुड़हट्टा चौक आदि पर भी लोग जाम से जूझते दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.