हजारीबाग, जनवरी 2 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे है। शहर से लेकर गांव तक कई स्थानों पर लोगों के घरों में कभी कभी नलों के जरिए गंदा पानी पहुंचने की शिकायतें सामने आ रही हैं। यह स्थिति न केवल जनस्वास्थ्य के लिए खतरा बन चुकी है, बल्कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो इंदौर जैसे जलजनित हादसों की आशंका से इनकार नही किया जा सकता है। बताया जाता है कि शहर में कई जगहों पर जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त अवस्था में है। खासकर उन इलाकों में समस्या अधिक गंभीर है, जहां पाइपलाइन नालों के भीतर या उनके समानांतर होकर गुजर रही है। पुराने लोहे और प्लास्टिक के पाइपों में जगह-जगह लीकेज के कारण नाले का दूषित पानी सीधे पाइपलाइन में प्रवेश कर रहा है। जलापूर्ति चालू होने पर यही पानी घरों तक पहुंच रहा है। शहर के मेनरो...