देवरिया, अप्रैल 17 -- देवरिया, निज संवाददाता एसपी ने शहर का गुरुवार को पैदल भ्रमण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों व सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए। साथ ही लोगों व व्यापारियों, राहगीरों से बात कर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसपी अभिजीत आर शंकर शाम को सीओ सिटी संजय रेड्डी व सीओ यातायात सतेन्द्र कुमार राय एवं कोतवाली पुलिस के साथ शहर में पैदल गश्त पर निकले। उन्होंने प्रमुख व्यस्त मार्ग सुभाष चौक, अबूबकर नगर, रेलवे चौकी, कसया ढाला तिराहा, सब्जी मंडी सहित विभिन्न मार्गों एवं चिह्नित संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ...