शहर में एनसीसीएफ ने शुरू की सस्ते दर पर प्याज की बिक्री
रांची, सितम्बर 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। प्याज की बढ़ती खुदरा कीमतों पर लगाम लगाते हुए भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) ने रांची में बफर स्टॉक से प्याज की रियायती दर पर सीधी खुदरा बिक्री शुरू की है। संघ की मोबाइल वैनों के माध्यम से उपभोक्ताओं को प्याज मात्र Rs.35 रुपए किलो की दर से दिया जा रहा है। यह पहल बाजार में उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने और आम परिवारों को तुरंत राहत पहुंचाने के लिए शुरू की गई है। इसके तहत रविवार को शहर के प्रमुख बाजारों, आवासीय इलाकों व व्यस्त चौराहों पर मोबाइल वैन भेजी जा रही हैं। संघ के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह कार्यक्रम अस्थायी तौर पर अचानक बढ़ी कीमतों को काबू में करने के लिए संचालित किया जा रहा है。 यह भी पढ़ें- प्याज खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! अब बफर स्टॉक से Rs.35/kg में होगी बिक्री; जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.