शहर में एचवाईडीटी की खराब स्थिति पर नगर आयुक्त नाराज
रांची, अप्रैल 1 -- रांची, संवाददाता। गर्मी के मद्देनजर निर्बाध जलापूर्ति को लेकर नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने बुधवार को जलापूर्ति शाखा के पदाधिकारियों के साथ कई जगह निरीक्षण किया। उन्होंने हातमा बस्ती, मिसिरगोंदा व कांके रोड क्षेत्र के एचवाईडीटी की स्थिति संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसे तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही रंग-रोगन व सफाई करने की हिदायत भी दी। इस बीच अभियंताओं ने बताया कि हातमा बस्ती में विद्युत आपूर्ति में बाधा के कारण जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। इस पर नगर आयुक्त ने विद्युत शाखा को तुरंत समस्या का समाधान करने को कहा। वहीं, मिसिरगोंदा क्षेत्र के एचवाईडीटी के आसपास सफाई करने को भी कहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर के सभी 53 वार्डों में निर्बाध व स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करना निगम की प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.