बदायूं, अप्रैल 25 -- शहर में भाजपा के महिला जनाक्रोश मार्च के तहत महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। प्रभारी मंत्री गुलाब देवी के नेतृत्व में निकले इस विशाल मार्च में नारी शक्ति ने विपक्षी दलों पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए पुतला दहन किया और अपने अधिकारों व सम्मान के लिए आवाज बुलंद की। भाजपा कार्यालय से दातागंज चूंगी चौराहा तक आयोजित इस मार्च में राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाएं सशक्त हो रही हैं, जबकि विपक्ष इस प्रगति से घबराकर केवल भ्रम फैला रहा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव और जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर ने जोर दिया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने महिलाओं को वास्तविक सम्मान दिया है, वहीं कांग्रेस-सपा ने वर्षों तक केवल झूठे वादे किए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.