हरिद्वार, मार्च 17 -- सरकारी निर्देशों के बावजूद मंगलवार को हरिद्वार में 19 किग्रा के कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई नहीं हो सकी। उपभोक्ता खाली सिलेंडर लेकर दिनभर एजेंसियों के चक्कर काटते रहे। कई जगह थक-हारकर लोगों को मायूस लौटना पड़ा। जिलेभर में करीब 7,422 कॉमर्शियल कनेक्शन हैं, जबकि सप्लाई नौ मार्च से बाधित है। हरिद्वार को उत्तराखंड में कुल वितरण का मात्र 13% कोटा मिल रहा है। पूरे राज्य में रोज 2560 सिलेंडर बांटे जाने हैं, जिनमें से हरिद्वार को करीब 333 सिलेंडर ही मिलेंगे। जानकारों के अनुसार, यह संख्या जिले की जरूरतों के मुकाबले बेहद कम है, क्योंकि यहां रोज करीब 2100 सिलेंडर की मांग रहती है।सूरतेहाल : घटती आपूर्ति और बढ़ता बैकलॉगआंकड़ों के अनुसार, जिलेभर में कॉमर्शियल सिलेंडरों का बैकलॉग करीब पांच हजार तक पहुंच गया है। 14 मार्च को जहां 90 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.