नवादा, मई 6 -- नवादा में सड़कों पर नाबालिग वाहन चालकों द्वारा वाहनों के परिचालन की शिकायत पर जिला परिवहन विभाग ने सख्ती अपनाई है। जिला परिवहन पदाधिकारी नवीन कुमार पांडेय के नेतृत्व में प्रशासन की टीम मंगलवार को सड़क पर उतरी और वाहनों की जांच की। इस दौरान प्रजातंत्र चौक पर ई-रिक्शा चलाते छह नाबालिग लड़कों को पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- स्कूली वाहनों की जांच में 3.80 लाख जुर्माना जुर्माना इनके वाहनों का मौके पर ही चालान काटा गया और प्रति वाहन 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। इस दौरान कुल 01 लाख 50 हजार वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। वाहनों की जांच की सूचना पर नवादा शहर में हड़कम्प मच गया। बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चलाने वाले वाहनों के नाबालिग चालक वाहनों को लेकर भाग निकले। इस दौरान अन्य वाहनों की भी जांच की गयी और यातायात नियमों के उल्लंघन के आर...