दरभंगा, मई 18 -- लहेरियासराय। शहरी क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक है। इसे लेकर सरकार भी गंभीर है, लेकिन नगर निगम आवारा कुत्तों से नागरिकों को निजात दिलाने में तनिक भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। शहर की हर गली में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ चुका है कि वे आने-जाने वाले लोगों पर एक साथ हमला कर देते हैं। इनके शिकार दोपहिया वाहन चालक भी होते हैं। स्थिति यह है कि दिन में तो लोग इन कुत्तों से बचकर किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय सड़क सुनसान होने के कारण कुत्ते लोगों पर हमला कर देते हैं। कुछ दिनों पहले बलभद्रपुर इलाके में कुत्तों ने एक बाइक के पीछे दौड़कर बाइक सवार को गिरा दिया। इससे बाइक चालक एवं पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बीते गुरुवार को ही बहादुरपुर थाने के शास्त्री नगर में आवारा कुत्तों ने एक बच्ची की जा...