शहर में आवारा कुत्तों का आतंक, तीन पर हमला
मैनपुरी, अप्रैल 26 -- शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। यह कुत्ते लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। जिला अस्पताल में लगातार कुत्तों के काटने की संख्या बढ़ती जा रही है। कई बार स्वयंसेवी संस्थाओं ने कुत्तों को पकड़ने के लिए प्रशासन से मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रविवार को एटा के ग्राम दतपुर निवासी श्यामवीर पुत्र दुर्बीन सिंह दन्नाहार के ग्राम नगला छेड़ी में बारात में शामिल होने आए थे, तभी एक कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम ईकरी निवासी विमल कुमार के दो पुत्र आदित्य व अंकित घर के बाहर खेल रहे थे। तभी आवारा कुत्तों ने उन दोनों पर हमला बोल दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.