गुड़गांव, अप्रैल 11 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। शहर के दौलताबाद स्थित जूडो एकेडमी में रविवार को चौथी हरियाणा स्टेट कुरस सीनियर महिला एवं पुरुष चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।आयोजकों के अनुसार, चैंपियनशिप में प्रदेशभर से 200 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में 10 से 12 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे, जिससे मुकाबले का स्तर काफी ऊंचा रहने की उम्मीद है। हरियाणा स्टेट कुराश एसोसिएशन के सचिव अजय रतन और अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि इस खेल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, ताकि खिलाड़िय...