नोएडा, जनवरी 21 -- सामाजिक और उद्यमी संगठनों ने मांग की हादसे में इंजीनियर की मौत पर दुख जताया नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के सामाजिक और उद्यमी संगठनों ने बुधवार को सेक्टर-150 में हुए हादसे में इंजीनियर की मौत पर दुख जताया। साथ ही प्रदेश सरकार से आपदा जैसी स्थिति से त्वरित निपटने के लिए बेहतर उपाय और इंतजाम करने की मांग की। डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह ने कहा कि यह हादसा पुलिस और प्रशासन के लिए सबक है। इस तरह के हादसे दोबार नहीं हों, इसके लिए प्रशासन को बड़े स्तर पर कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने हादसे में दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की। फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि जिले को दो से तीन जोन में बांटकर विशेष टीम का गठन किया जाए। हर स्थिति से निपटने के लिए लोगों को तैनात किया जाए। विभागों को संसाधनों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.