रिषिकेष, मार्च 6 -- गंगा विहार कॉलोनी में गुरुवार देर रात हथिनी के धमकने से हड़कंप मच गया। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के आवास के पास हथिनी के पहुंचने पर लोगों ने इसकी सूचना वनकर्मियों दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने किसी तरह से हथिनी को कॉलोनी से बाहर निकाला, जिसके बाद उसे मुख्य मार्ग से होते हुए गंगानगर और फिर एआरटीओ कार्यालय होते हुए जंगल में खदेड़ा गया। गनीमत रही कि हथिनी ने किसी व्यक्ति और सुरक्षा दीवार को नुकसान नहीं पहुंचाया। दरअसल, वनकर्मी गौहरी रेंज के पास एक रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि शहर के मुख्य मार्ग स्थित गंगा विहार कॉलोनी में हाथी आ धमका है, जिसके बाद आनन-फानन में वनकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। हाथी को सुरक्षित जंगल की तरफ ले जाने के प्रयास शुरू हुए। वनकर्मी हाथी को हांकते हुए शहर की घनी आबादी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.